May 22, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2024। गौरक्षक लोक देवता वीर बिग्गाजी महाराज की धड़ देवली गांव बिग्गा के के मंदिर में सोमवार व मंगलवार दो दिनों में 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। राजस्थान सहित हरियाणा, दिल्ली, पंजाब के अतिरिक्त अनेक स्थानों से भक्त दर्शन करने पहुंचे। भक्तों ने बिग्गाजी महाराज के दर्शन कर जयकारे लगाए और सैंकड़ो ने तो अपनी मन्नतों की ध्वजाएं मंदिर परिसर में बांधी। श्रद्धालुओं ने अखंड धुणे में खोपरे व घी की आहुतियां दी। वहीं रात को यहां अर्चना देवी एडं पार्टी ने बिग्गाजी महाराज की जीवन गाथा गाकर सुनाई। पांडाल रात भर श्रद्धालुओं से अटा रहा। हाइवे से बिग्गाजी मंदिर तक 2 किलोमीटर के रास्ते में भारी भीड़ नजर आई। मंदिर परिसर की 10 बीघा भूमि श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। वीर बिग्गाजी मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जाखड़ की देखरेख में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न व्यवस्थाओं में अपनी सेवाएं दी। वहीं दूसरी और बिग्गाजी महाराज की शीश देवली गांव रीडी में भी मंदिर में भारी भीड़ रही। यहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच और बिग्गाजी के जयकारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने बांधी ध्वजाएं, मांगी मन्नतें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यज्ञशाला से मुख्य मंदिर तक ध्वजाएं ही ध्वजाएं बंधी नजर आई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धुने में खोपरे और घी की आहुतियां दी गयी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 20 हजार से अधिक ने धड़ देवली पर किए दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाजी मन्दिर बिग्गा में मन्नतों की ध्वजाएं बांधी श्रद्धालुओं ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी में रात्रि जागरण में बड़ी संख्या में एकत्र हुए श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में रात्री जागरण में शामिल हुआ भारी जनसमूह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माता सती के दर्शन कर चढाई माता के चुनरी व प्रसाद।