






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2024। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की तीन सामाजिक खबरें एक साथ, देखें विभिन्न फोटो भी।
वार्ता में विद्यार्थियों को दी निर्वाचन संबधी जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2024। कस्बे के पीएमश्री राउमावि के यूथ एवं इको क्लब द्वारा जागरूक मतदाता- स्वस्थ लोकतंत्र विषय पर वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब प्रभारी एवं राज्य निर्वाचन प्रशिक्षक डॉ. राधाकिशन सोनी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी एवं शिक्षिका सोमेंन्द्र बैंस के निर्देशन में मतदाता जागरूकता पर मूक अभिनय प्रस्तुत किया गया। मुख्य वार्ताकार नायब तहसीलदार (निर्वाचन) रमेश कुमार ने लोकतंत्र में मत का महत्व, बीएलओ के कार्य, पंजीकरण के लिए पात्रता एवं अर्हक तिथियाँ, विशेष अभियान, वोटर एप्प, वोटर हेल्पलाइन एप्प, दिव्यांग मतदाता फ़्लैगिंग, ई एल सी,स्वीप आदि की जानकारी दी तथा 18 वर्ष पूर्ण कर चुके या 17+ वर्ष आयु व्यक्तियों से मतदाता सूची में नाम लिखवाने का आग्रह किया। साथ ही ऐसे मतदाता जो स्थाईरूप से अन्यत्र चले गए हैं या जिनका निधन हो गया है, उनके नाम मतदाता सूची से हटवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि घर, परिवार, मौहल्ले में कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न रहे, इसके लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। बीएलओ राधेश्याम रैगर ने निर्वाचन पंजीकरण प्रपत्र संख्या 6, 7 एवं 8 तथा आवश्यक दस्तावेज की जानकारी दी। सदन प्रभारी दुर्गा देवी के निर्देशन में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें सुमित प्रथम, हिमांशु मारू द्वितीय एवं परमेश्वरी दास तृतीय स्थान पर रहीं। समापन पर वरिष्ठ व्याख्याता दीपक चौधरी एवं कार्यवाहक प्राचार्य सोमेन्द्र बैंस ने मुख्य वार्ताकार नायब तहसीलदार रमेश कुमार का सम्मान किया एवं वार्ता में यशोदा सुथार, सोनल शर्मा का सहयोग रहा।

बसपा ने दिया धरने को सर्मथन, ज्ञापन भी भेजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2024। क्षेत्र में घोषित ट्रोमा सेंटर को जल्द बनवाने की मांग को लेकर चल रहे धरने को बसपा की स्थानीय इकाई ने भी सर्मथन दिया है एवं मंगलवार को बसपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी धरने पर पहुंचें। इसके बाद बसपा द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी को सौंपा गया एवं ट्रोमा सेंटर व उपजिला चिकित्सालय के निर्माण में हो रही देरी पर रोष जताते हुए जल्द निर्माण शुरू करवाने की मांग की। इस दौरान पार्टी के प्रभारी कमल बापेऊ, कोषाध्यक्ष हरीराम बारूपाल, बींझाराम चौहान, लालसिंह झंझेऊ, हरीराम बीरट, चेतन भारतीय आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी और धरने के आठवें दिन धरनार्थियों ने भी इस संबध में सरकार द्वारा गंभीरता नहीं दिखाने पर रोष जताया।

श्रीडूंगरगढ़ की संस्था करवा रही पीबीएम में निर्माण कार्य, सदस्यों ने किया अवलोकन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2024। कस्बे की संस्था महापुरूष समारोह समिति द्वारा दानदाताओं के सहयोग से 40 लाख रुपए की लागत से बीकानेर के पीबीएम चिकित्सालय में प्रसूति विभाग का जिर्णोद्वार करवाया जा रहा है। मंगलवार को संस्थाध्यक्ष श्रीगोपाल राठी सहित कार्यकर्ताओं ने निमार्ण कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान विजयराज सेवग, त्रिलोकचंद गहलोत, विभागाध्यक्ष डॉ स्वाती फ्लोदिया, डॉ पारुल, दानदाता श्यामसुंदर चांडक, इंजीनियर अरुंधति आदि भी उपस्थित रहे।




