May 21, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 नवंबर 2024। चार युवकों ने पुलिस के सामने ही तैश में आकर हाथापाई शुरू कर दी तो हैड कांस्टेबल हरिराम ने चारों को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया। अपने ही परिवार की एक महिला के साथ मारपीट करने की परिवाद में पुलिस द्वारा सुरजनसर निवासी चार युवकों से समझाईश की जा रही थी। तभी 25 वर्षीय महेन्द्र मेघवाल, 22 वर्षीय खेताराम मेघवाल, 28 वर्षीय भंवरलाल मेघवाल, 21 वर्षीय बिरजाराम मेघवाल आक्रोशित हो गए। चारों ने हंगामा शुरू करते हुए उत्पात मचाने लगे। हैड कांस्टेबल हरिराम ने चारों को काबू कर पकड़ा व मंगलवार रात थाने लाकर हवालात मे बंद कर दिया। बुधवार को चारों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।