May 21, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 नवंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ अंचल सहित जिले भर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। गांव बिग्गा में बुधवार को दिन दहाड़े चोरों ने एक घर में घुसकर सोने चांदी के गहनों सहित नगदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। गांव बिग्गा में भैंरूजी मंदिर के पास स्थित डालूराम मेघवाल के घर में ताला तोड़कर घुसे चोरों ने 2 सोने की गलसरी, एक सोने का हार, दो अंगूठी, सोने की दो रखड़ी, सोने का 1 गलपटिया, 2 जोड़ी चांदी की पायलें व 2 हजार रूपए नगदी चोरी कर ले गए। घर में डालूराम व उनकी पत्नी रहती है तथा पत्नी के पीहर जाने पर सुबह 11 बजे डालूराम घर पर ताला लगाकर बाजार गए थे। दोपहर 1 बजे वे बाजार से लौटे तो ताला टूटा हुआ पाया। पीड़ित घर में घुसा तो हक्का बक्का रह गया। चोरों ने घर में संदूकें व अलमारियां खंगाली व सारा सामान बिखेर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है व मामले की छानबीन कर रही है। वहीं सरपंच जसवीर सारण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए है व पुलिस से सामान बरामद करवाने व चोरों को पकड़ने की मांग कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चोरो ने खंगाली संदूके, चुराए गहने, नगदी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोने के गहने किए पार।