May 21, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2020। राजस्थान में कोरोना पर नियंत्रण राज्य सरकार के नो मास्क नो एंट्री अभियान के बाद एक हद तक प्रभावी रूप से दिख रहा है। और बीकानेर जिले के युवा कांग्रेसी मंगलवार को सरकार के इस अभियान में साथ खड़े दिख रहे है। मौका था राज्य के युवा खेल मंत्री अशोक चांदना के जन्मोत्सव का। यूथ कांग्रेस ने कोरोना के संकट से बचने के लिए नागरिकों को जागरूकता के साथ स्वस्थ रहने का संदेश दिया। देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना के नेतृत्व में युवाओं ने पीबीएम हॉस्पीटल बीकानेर में मास्क वितरण किए। बाना ने अस्पताल में आए मरीजों के परिजनों को भी मास्क पहनाते हुए दो गज दूरी व मास्क है जरूरी की बात भी समझाई। मास्क वितरण कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, एनएसयूआई युवा नेता सुंदर बेरड़, कोलायत विधानसभा अध्यक्ष रामदयाल बेनीवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रामेश्वरलाल जाखड़, विधानसभा बीकानेर शहर अध्यक्ष इमरान कोहरी, यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष धनपत चायल, संतोष गोदारा, गिरधारी मेहरा, मदन नेण, आंनद जोशी, दिनेश गाट ने अपनी सेवाएं देते हुए कोविड-19 से बचाव की अपील करते हुए जागरूकता प्रयास किए। अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अस्पताल के बाहर के परिसर में कोरोना से जागरूकता का संदेश देते हुए लोगों को मास्क पहनाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाना के नेतृत्व में युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पीबीएम अस्पताल के बाहर कोरोना जागरूकता संदेश देते हुए खेल मंत्री अशोक चांदना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस ने पीबीएम बीकानेर में कोरोना से बचाव का संदेश दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देहात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हरिराम बाना ने नागरिकों को मास्क पहनाएं व मास्क जरूरी का संदेश दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाना सहित वरिष्ठ युवा कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं जागरुकता अभियान में दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीबीएम परिसर में भर्ती मरीजों के परिजनों से युवा कार्यकर्ताओं ने मास्क जरूरी का संदेश देते हुए मास्क दिए।