






कुंतासर में लगाया 5.15 MVA का ट्रांसफार्मर, जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव कुंतासर में 5.15 एमवीए का ट्रांसफार्मर रविवार को लगा दिया गया है। विभाग के जेईएन सुशील छिंपा ने बताया कि इससे गांव की विद्युत आपूर्ति में बड़ा सुधार हो सकेगा और ग्रामीणों को राहत मिलेगी। इस दौरान ग्रामीण बाबूलाल सहू, सहीराम जांगू, गणेश जांगू, विजय सारण, रामनिवास सहू, समुद्र सहू, सुखराम सहू ने विधायक तारांचद सारस्वत का आभार जताया।

युवक का गिरा पर्स, किसी को मिले तो लौटाने की अपील।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार सुबह अनमोल मोदी का पर्स बाजार में कहीं गिर गया। गोपालदास चौक पर स्थित मोदी जी झाडू वाले की दुकान के आस पास गिरा पर्स किसी को मिले तो मनमोल ने लौटाने की अपील की है। उसने बताया कि पर्स में कुछ फोटो व रूपए पैसे है। किसी को मिले तो वह 9772091991 पर संपर्क कर सूचना दे सकते है।
शराब ठेका बंद करवाने के लिए संघर्ष जारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर चोटियान में शराब ठेका बन्द करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का संघर्ष जारी है। धरने पर 112वें दिन रविवार को गांव के युवा, बुजुर्ग डटे नजर आए। ग्रामीणों ने सरकार एवं प्रशासन पर बेपरवाही का आरोप लगाए। धरने पर एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य, तोलाराम चोटिया, कुशलाराम मेघवाल, तेजाराम मेघवाल, नोरंगलाल चोटिया, बीरबलराम चोटिया, कानाराम, रामलाल, राजकुमार, कैलाश, ओमप्रकाश, किशनलाल, मुन्नीराम, किशन चोटिया उपस्थिति रहें।




