May 20, 2026
000000000000000

साध्वीश्री के सान्निध्य में तेयुप के कैलेंडर का विमोचन हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को मालू भवन में वर्ष 2025 के तेरापंथ कैलेंडर का सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी कुंथुश्री जी और साध्वी संघप्रभा जी सहित अन्य साध्वियों के सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद के कैलेंडर का विमोचन किया गया। तेरापंथ कैलेंडर के संयोजक व तेयुप उपाध्यक्ष दीपक छाजेड़ ने बताया की तेरापंथ युवक परिषद द्वारा गत 7 वर्षों से लगातार तेरापंथ कैलेंडर का प्रकाशन करवाया जा रहा है। सभी तेरापंथी परिवारों में इसका वितरण किया जाता है। विमोचन के मौके पर तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा ने बताया कि कैंलेडर में भारतीय कैलेंडर सहित तेरापंथ धर्म की विशेष तिथियां व अनेक जानकारियों को समाहित किया गया है। इस दौरान उपाध्यक्ष मुकेश बोथरा, दीपक छाजेड़, मंत्री अमित बोथरा, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पुगलिया, संगठन मंत्री रौनक पारख, कोषाध्यक्ष ऋषभ बैद, सदस्य प्रदीप बरमेचा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें।


श्रीकरणी इंद्र बाईसा मंडल, सूरत ने किया विशाल भजन संध्या का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूरत के विजयलक्ष्मी हॉल में श्रीकरणी इंद्र बाईसा मंडल द्वारा विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंडल में शामिल प्रवासी नागरिकों को इस दौरान सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया व श्रीकरणी इंद्र बाईसा के जयकारे लगाए। भजन कलाकारों की प्रस्तुतियां का श्रद्धालुओं ने खूब आनंद लिया। इस दौरान माहेश्वरी महासभा सदस्य ओमप्रकाश राठी, संजय करनाणी, श्रीभगवान चांडक, रामचंद्र राठी व नारायण कलानी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मंडल सदस्यों ने इन पदाधिकारियों का शॉल व साफा पहना कर स्वागत किया। संजय करनाणी ने सभी का आभार जताया।