






फेक न्यूज: वॉट्सएप में आएबा रिवर्स इमेज सर्च।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वॉट्सएप जल्दी ही गलत सूचनाओं पर लगाम लगाने के लिए नया रिवर्स इमेज सर्च फीचर लाने वाला है। इससे यूजर्स देख सकेंगे कि उनके साथ शेयर की गईतस्वीर के साथ एडिटिंग या छेड़छाड़ तो नहीं की गई है। सर्च शुरू करने के लिए एप में एक शॉर्टकट जोड़ा जाएगा।
बीएड प्रथम वर्ष के अभ्यर्थियों की इंटर्नशिप के आवेदन शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य के बीएड कॉलेजों में अध्ययनरत प्रथम वर्ष के अभ्यर्थियों की इंटर्नशिप के लिए प्रथम चरण के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 10 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रथम चरण के टाइम फ्रेम के मुताबिक अभ्यर्थियों को स्कूलों का आवंटन 15 से 20 जनवरी के बीच किया जाएगा। स्कूल आवंटन के बाद अभ्यर्थियों को 10 दिन में संबंधित स्कूलों में कार्य ग्रहण करना होगा। यदि किसी अभ्यर्थी को कोई समस्या है तो वह अपनी परिवेशना 10 दिन के अंदर दर्ज कर सकेंगे।बीएड प्रथम वर्ष और डीएलएड प्रथम वर्ष के अभ्यर्थी इंटर्नशिप के लिए द्वितीय चरण के आवेदन 1 से 7 मार्च के बीच कर सकेंगे। इन्हें स्कूल का आंवटन 8 से 13 मार्च के बीच होगा।
एसबीआई पीओ के लिए 16 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। 16 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। कुल 600 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया होगी। इसमें रेगुलर 586 पद और बैकलॉग के 14 पद है। इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से प्रीलिम्स एग्जाम 8 और 15 मार्च को होगा। फरवरी के तीसरे या चौथे सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। परीक्षा परिणाम अप्रैल माह में जारी किया जाएगा व मुख्य परीक्षा का आयोजन अप्रैल मई में होगा।
MGSU में परीक्षा-2025 के ऑनलाइन आवेदन 8 से होंगे शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए आवेदन 8 जनवरी से प्रारंभ होंगे। विवि द्वारा संचालित विधि पाठ्यक्रमों, एलएलबी पार्ट प्रथम, द्वितीय, तृतीय, एलएलएम सेमेस्टर प्रथम, तृतीय बीए, एलएलबी सेमेस्टर प्रथम, तृतीय, सप्तम, नवम, एंव दशम तथा मुख्य परीक्षा 2025 के लिए दिनांक 8 जनवरी 2025 से ऑनलाइन परीक्षा, नामांकन आवेदन पत्र भरवाए जा रहें है। परीक्षा के आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.mgsubikaner.ac.in और www.univindia.net से ऑनलाईन भरे जा सकते है। ऑनलाईन आवेदन पत्र भरते समय किसी प्रकार की कठिनाई आने पर 9460713090 एवं 7230068203 पर सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक संपर्क कर सकते है।



