May 20, 2026
000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2025। रतनगढ़ बीकानेर के बीच पैसेंजर ट्रेन बंद होने से दैनिक यात्री बुरी तरह से परेशान हो गए है। ऐसे में इस दूरी के बीच यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों में भारी अंसतोष है। गुरूवार को एक असंतोष लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त डीआरएम से मिला है। चूरू रतनगढ़ के बीच रेलवे पटरियों के दोहरीकरण के चलते बीकानेर रतनगढ़ के बीच चलने वाली सभी पैसेंजर गाड़ियों को एक माह तक के लिए बंद कर दिया गया है। दैनिक यात्री संघ का एक प्रतिनिधि मंडल संघ संयोजक कोडाराम भादू के नेतृत्व में अतिरिक्त डीआरएम से मिला। भादू ने बताया कि दैनिक यात्रा करने वाले, दैनिक मजदूरी करने वाले, विद्यार्थी, छोटे व्यापारी, दूध व सब्जी के छोटे व्यापारी यात्रियों में नाराजगी का माहौल है। सदस्यों ने ज्ञापन सौंप कर रतनगढ़ बीकानेर के बीच दैनिक ट्रेन का संचालन यथावत रखने की मांग की है। सभी सदस्यों ने एक स्वर में रेल अधिकारियों से चूरू रतनगढ़ के बीच रेलवे के दोहरीकरण के चलते इस क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा वंचित नहीं किए जाने की मांग की। अतिरिक्त रेल मंडल ने प्रतिनिधि मंडल को रतनगढ़ स्टेशन तक गाड़ी ले जाना संभव नहीं होने की मजबूरी बताते हुए इस संबंध में प्रयास करने की बात कही। उन्होंने बीकानेर से राजलदेसर तक एक पैसेंजर ट्रेन को चलाए जाने के संबंध में रेल मुख्यालय से एक अतिरिक्त गाड़ी की मांग करने की बात कही। इस मंडल में मानसिक खिंची, सोहनलाल गंग, भंवरलाल सारण, पूसाराम सारण, विनोद, रामप्रताप आदि शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिरिक्त डीआरएम से मिला प्रतिनिधि मंडल, रतनगढ़ बीकानेर पैसेंजर चलाने की मांग की।