






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2020। मंगलवार सुबह 8 बजे से 11 बजे तक श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। कनिष्ठ अभियंता शहर मुकेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के 33 के.वी. जीएसएस पर मेंटेन्स कार्य के लिए शटडाउन किया जाएगा। इस कारण कस्बे के अधिकांश इलाकों में सप्लाई सुबह 8 से 11 बजे तक बंद रहेगी। हालांकि इस दौरान धोलिया रोड जीएसएस से जुड़े इलाकों में सप्लाई शुरू रहेगी।



