






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2025। लगातार गत चार दिनों से ठंड ने कंपकंपी छुड़ा रखी है। चारों री बादल, बरसती ओस की बूंदे, बेअसर सूर्य की गर्मी और ठंडी हवा ने घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। सोमवार को दिन भर सूर्य की गर्मी महसूस नहीं हुई और लगातार धुंध का असर रहा। सोमवार रात करीब 9 बजे कोहरा कोहरा नीचे उतरता नजर आया। मंगलवार सुबह विजिबिलिटी डाउन हो गयी है। कोहरे के राज में वाहनों की गति बिल्कुल मंद हो गयी है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज दिन में धूप खिलने की बात कही है वहीं 16, 17 व 19 को पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 16 जनवरी को बीकानेर संभाग में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। वहीं कल 15 जनवरी को भी बादल छाए रहेंगे।













