May 20, 2026
0000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2025। झंवर बस स्टैंड के निकट करीब चार वर्षीय एक बालिका मिली है। बालिका अपना नाम दीपा बता रही है। कस्बे के ही एक नागरिक ने बच्ची के परिजनों की तलाश का प्रयास किया परंतु नाकाम होने पर उसने बालिका को पुलिस स्टेशन पहुंचा दिया है। हैड कांस्टेबल बलवीर सिंह ने बताया कि बालिका के परिजन उसकी पहचान करके थाने से उसे ले सकते है।