






गोदारा ने की बालिका छात्रावास में भोजन कक्ष बनवाने की घोषणा की, समिति ने आभार जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एमडीएस छात्रावास विकास समिति की बैठक सोमवार को अध्यक्ष श्यामसुदंर आर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समंदसर निवासी कांग्रेसी नेता इमिलाल गोदारा पुत्र पूर्णाराम गोदारा ने 10 लाख 11 हजार की लागत से बालिका छात्रावास में भोजन कक्ष का निर्माण करवाने की घोषणा की। सुशील सेरडिया ने आय व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान दिवंगत दानाराम भामूं की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैठक में आईएएस शेखर चौधरी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए वर्तमान युग में स्किल डेवलपमेंट की सोच एवं ज्ञान के साथ आगे बढ़ने की बात कही। समिति अध्यक्ष श्यामसुन्दर आर्य ने गोदारा सहित सभी दानदाताओं का आभार जताया। बैठक में केशुराम कस्वां, तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, कानाराम तरड़, श्रीराम भादू, डॉ विवेक माचरा, हेतराम जाखड़, हरिराम सारण ने विचार व्यक्त किए। बैठक में मोडाराम तरड़, ओमप्रकाश भादू, रामचंद्र गोदारा, रामेश्वरलाल गोदारा, हुक्माराम कस्वां, रेवंतराम दुसाद, डालूराम कस्वां, धर्माराम कुकणा, जैसाराम कुलड़िया, केशराराम कड़वासरा, शंकरलाल भादू, जगदीश गोदारा समन्दसर, गोपाल खिलेरी, हनुमानाराम बीड़ासरा, श्रवणराम जाखड़, हनुमान महिया, भंवरलाल जाखड़, जगदीस कस्वां, भंवरलाल गोदारा, रामनिवास बाना, रामकिशन गावड़िया, लक्ष्मण सिहाग, हरलाल भाम्भू, सुभाष भाम्भू, विकास गोदारा, श्यामसिंह सारण, हरिराम पुनियां सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया।

रीड़ी के विद्यालय में भव्य मुख्य दरवाजे का निर्माण करवाया नैण परिवार ने, हुआ लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के मुख्य दरवाजे का दिवंगत लूणाराम नैण की स्मृति में उनके परिवार द्वारा भव्य निर्माण करवाया गया। इस दरवाजे का लोकार्पण गणतंत्र दिवस पर समारोह पूर्वक सरपंच गुड्डी देवी, प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, उपसरपंच लिखमाराम जाखड़ व प्रधानाचार्य मखनलाल मीणा द्वारा किया गया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा व पूर्व जॉइंट डायरेक्टर विजय शंकर ने शिक्षा के मंदिर में दिए गए दान को श्रेष्ठ दान की श्रेणी में बताते हुए नैण परिवार का आभार जताया। इस दौरान परमाराम नैण, पूर्व पं.स.सदस्य पूर्णमल नैण, गोपालाराम सहू, पूर्व सरपंच रामनिवास नैण, लिछमण नैण, बाबूलाल नैण, टेमाराम मेघवाल, जिला परिषद सदस्य हुणताराम जाखड़, गणेशाराम जाखड़, पोकरनाथ सिद्ध सहित अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल हुए।

बाना गौशाला में तीन दानदाताओं ने मिलकर ट्रेक्टर, ट्रॉली व क्राओ दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना की श्रीबांके बिहारीलाल गौशाला में तीन दानदाता ने आपसी सहयोग से ट्रेक्टर ट्रॉली व क्राओ गौसेवा में दिया। दानदाता तोलाराम, सीताराम, हरिराम, हुकमाराम बाना ने ट्रेक्टर, दानदाता हिराम पुत्र कुंभाराम बाना ने ट्रॉली व क्राओ प्रेमदास पुत्र धनदास स्वामी ने दान दिया। गौशाला समिति सदस्यों ने दानदाताओं का आभार जताया।

दुलचासर में होगा रक्तदान, किया पोस्टर का विमोचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव दुलचासर में दिवंगत रामनिवास महिया की प्रथम पुण्यतिथि पर आगामी 2 फरवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को गांव में स्थित जाट धर्मशाला में रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया। विमोचन कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक डॉ सोहनलाल गोदारा, पूर्व सरपंच मोडाराम महिया, पैमाराम महिया, पूर्व उपसरपंच श्याम सुंदर ओझा, खेताराम महिया, ओमप्रकाश सोनी, देराजसर के पूर्व सरपंच दानाराम भादू, टेऊ के पूर्व सरपंच सुनील दुगरिया, भाजपा नेता रामनिवास महिया, बाबूलाल जाजड़ा, गोपाल जाखड़ सहित बड़ी संख्या में गांव के मौजिज लोग उपस्थित रहें। इस दौरान युवाओं को रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियां दूर करने व रक्तदान करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने की बात कही। उपस्थिति सदस्यों ने शिविर के लिए व्यापक प्रचार प्रसार प्रारंभ किया।




