






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवर 2025। क्षेत्र के गांव ऊपनी निवास एक युवक की ट्रेक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई है। नापासर थाना क्षेत्र में रामसर की रोही में 39 वर्षीय दानाराम पुत्र सालूराम लूहार 30 जनवरी को हरीराम के खेत में शाम 6.10 बजे ट्रेक्टर से बिजाई कर रहा था। अचानक ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और युवक की ट्रेक्टर के नीचे से उसकी मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई गिरधारीराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर 31 जनवरी को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह करेंगे।



