May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2025। शहर में जगह जगह पर्ची सट्टा पर खाईवाली करने वाले छोटे जुआरियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। झंवर बस स्टेंड, पोस्ट ऑफिस वाली गली, पुरानी नगर पालिका, घूमचक्कर के निकट आस पास की गलियों में झूंड बनाए लोग पर्ची सट्टे पर दाव लगाते नजर आते रहते है। पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ ने शुक्रवार को अनेक स्थानों पर विभिन्न टीमें पहुंची व कार्रवाई करने पर चार स्थानों से चार आरोपी पकड़े गए। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने जीव जतन पालिका भवन के निकट शुक्रवार करीब 3 बजे कार्रवाई करते हुए राजलदेसर निवासी व हाल बिग्गाबास निवासी 55 वर्षीय गोविंदसिंह सोनी को पर्ची सट्टे पर खाईवाली करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 400 रूपए बरामद किए व मामला दर्ज किया और जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को दी हे। एक अन्य कार्रवाई में हैड कांस्टेबल रामस्वरूप ने पोस्ट ऑफिस वाली गली में शुक्रवार को बिग्गा बास निवासी 23 वर्षीय बीरबल भार्गव को खाईवाली लगाकर 410 रूपए का दाव लगाते हुए गिरफ्तार किया। मामले की जांच एएसआई राजकुमार करेंगे। हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह ने झंवर बस स्टेड पर कार्रवाई करते हुए पर्ची सट्टा खेलते हुए बिग्गाबास निवासी 50 वर्षीय रामलाल लूहार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 360 रूपए, सट्टे की पर्ची बरामद कर मामला दर्ज किया। मामले की जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम करेंगे। हैड कांस्टेबल रामस्वरूप ने घूमचक्कर के पास एक कार्रवाई करते हुए पर्ची सट्टे की खाईवाली करते हुए बिग्गा बास निवासी 30 वर्षीय नरेन्द्र कुमार मीणा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को दी है।