May 21, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2025। हाइवे पर एक ओर सड़क दुर्घटना शुक्रवार को कुछ देर पहले ही हुई है। गांव लखासर के आगे एक बोलेरो व पिकअप आमने सामने टकरा गई है। बोलेरो गांव लिखमीसर से मोमासर जा रही थी जिसमें दो जने सवार थे। पिकअप मूंगफली से भरी थी व बीकानेर की ओर जा रही थी। जिसमें तीन जने सवार थे। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए व सभी पांच जने चोटिल हो गए है। इनमें एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है। चोटिलों को हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने उपजिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ पहुंचाया है। मेडिकल कर्मी चोटिलों के ईलाज में जुटे है।