May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2025। राजस्थान सरकार के बजट 2025-26 में शहरी क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता के लिए विशेष ध्यान दिया गया है। शहरी क्षेत्रों के लिए अमृत 2.0 शुरू की गई है, जिसके तहत राज्य भर के शहरी क्षेत्रों में 5 हजार 123 करोड रुपए खर्च किए जाएगें एवं मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन शहरी की शुरूआत की जाएगी। इस मिशन के तहत श्रीडूंगरगढ़ को भी विशेष पैकेज मिला है। श्रीडूंरगगढ़ शहर की पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण करने के लिए 80 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज दिया गया है। वहीं लूणकरणसर के लिए 40 करोड़ और नापासर के लिए भी 27 करोड़ की घोषणा की गई है। साथ ही लूणकरणसर के सात गांवों को नहरी पानी से जोड़ने के लिए 23 करोड़, नापासर, हंसेरा में उच्च जलाशय के लिए 4 करोड़ रुपए के प्रावधान किए गए है।