






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2025। फसलों में कीटनाशक के छिड़काव के दौरान किसान पुत्रों की तबीयत बिगड़ने व ईलाज के दौरान मौत हो जाने के मामले लगातार बढ़ रहें है। गांव सूडसर निवासी ओमप्रकाश पुत्र गैनीराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके छोटे भाई 34 वर्षीय नानूराम 1 मार्च को सूडसर की रोही में हिस्सेदारी खेत में जीरे व चने की फसल में छिड़काव कर रहा था। तभी वह बेहोश हो गया और परिजनों ने उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां ईलाज के दौरान युवक ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। सेरूणा थाने के हैड कांस्टेबल आवड़दान ने पीएम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।



