May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-03-10 at 21.04.30

होली पर बदलेगा मौसम, विभाग ने जताई बूंदाबांदी की संभावना।

श्रीडूंगरगए़ टाइम्स। होली पर प्रदेश का मौसम बदलेगा और एक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होगा। मौसम केंद्र ने होली पर राज्य में हल्के बादल छाने व हल्की बूंदाबांदी की संभावनाए जताई है। हालांकि मौसम तीन से चार दिन शुष्क रहने की संभावना है। केंद्र के अनुसार 13 में 15 मार्च के दौरान एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंशिक बादल छाए रहने व प्रदेश के उत्तर पश्चिम में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी होने, होली पर तापमान 35 डिग्री तक रहने की संभावना बताई है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X सोमवार को 2 बार हुआ डाउन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स सोमवार को दिन में दो बार डाउन हुआ। इससे दुनियाभर के यूजर्स खासे परेशान हुए। पहली बार दोपहर 3.30 बजे के आस पास आधे घंटे के लिए तथा दूसरी बार शाम 7 बजे से एक घंटे डाउन रहा। यूजर्स ने वेबसाइट, ऐप और सर्वर कनेक्शन को लेकर शिकायतें की। दिनभर में वेबसाइट डाउन डिटेक्टर पर भारत से 3000 से ज्यादा, अमेरिका से 18 हजार और यूके से 10 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की गई।