May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-03-18 at 21.29.02

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2025। मंगलवार को क्षेत्र में कांग्रेस खासी सक्रिय नजर आई। संगठन के विधानसभा प्रभारी रामदेव ढाका व देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक बैठक के बाद सूडसर ब्लॉक की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम भादू ने संगठन को एकजुट होने की बात कही। रामदेव ढाका ने जो काम करेगा वही संगठन में रहेगा का संदेश नेताओं व कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय नेता अब पार्टी में नहीं रहेंगे और संगठन ‘जय बापू जय संविधान’के मार्ग पर अग्रसर होगा। जिलाध्यक्ष विशनाराम सियाग ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़कों पर संघर्ष करने की बात कहते हुए, भाजपा के फर्जी हिंदुत्व की पोल खोलने की जरूरत होने का समय बताया। बैठक में अतिथि के रूप में पीसीसी सचिव हरीराम बाना, प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा, विमल भाटी, हेतराम जाखड़ भी शामिल रहें। ‌बैठक में मोहनलाल भादू, केशराराम भादू, हरिराम धारणिया, रूपाराम मेघवाल, धुड़ाराम सांसी, रुपाराम नायक, मनोज मण्डा, मनोज महिया, नेतादास स्वामी, लिच्छीराम तर्ड, भल्लूराम विश्नोई, प्रेम भादू, राधाकिशन सुथार सहित कार्यकारणी के सभी सदस्य शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर ब्लॉक की बैठक में शामिल हुए अनेक नेता व ब्लॉक के कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम भादू ने संगठन को मजबूत करने की बात कही।