






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2025। अभी अभी खबर श्रीडूंगरगढ़ शहर के आडसर बास से आ रही है जहां सुअर अचानक हिंसक हो गया एवं घर में घुस कर तीन जनों पर हमला करते हुए उन्हें काट खाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 29 में सुरेश भार्गव की पत्नी सोना देवी पास के बाड़े में गाय का दुध निकालने गई थी एवं शाम करीब 7.30 बजे उसकी छह वर्षीय बच्ची भी गली में थी। तभी वहां आए मोटे सुअर ने बच्ची पर हमला कर दिया एवं उसे काट खाया। बच्ची के चिल्लाने पर गली में अन्य लोगों ने शोर मचाया तो सुअर सुरेश भार्गव के घर में घुस गया एवं घर के आंगन में बैठे 30 वर्षीय उदाराम भार्गव पर हमला कर दिया। हमले में सुअर ने उदाराम का पुरा हाथ चबा दिया एवं पैर भी गहरा जख्म हुआ है। बाद में घर के अन्य लोगों ने सुअर पर लाठियां बरसाई तो वह घर से निकला एवं निकलते हुए गली में खड़ी सोना देवी पर भी हमला कर उसे भी काट लिया। घटना के तुरंत बाद मोहल्ले में दहशत फैल गई एवं परिजनों ने तीनों घायलों को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से उदाराम के हाथ एवं पैर में गंभीर जख्म आने से उसे बीकानेर रैफर कर दिया गया व सोनादेवी एवं बच्ची तनू को प्राथमिक उपचार देकर घर भेजा गया है। घटना के बाद से शहर में सुअरो के लिए भय फैल गया है।




