






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2025। क्षेत्र में शुक्रवार से एक युवक लापता है और युवक के परिजन उसकी तलाश में परेशान है। गांव रीड़ी निवासी मुरलीधर (रामा) जाखड़ पुत्र भागुराम जाखड़ कल गांव से श्रीडूंगरगढ़ आया और वापस अपने घर नहीं लौटा है। परिजन ने बताया कि युवक के सीधे हाथ में खूब सारी मोली बंधी है और उसने काले रंग की पैंट और ब्राउन कलर का टीशर्ट पहन रखी है। परिजन चारों ओर उसकी तलाश में जुटे है और परेशान परिजनों ने टाइम्स के पाठकों से भी मदद की अपील की है। अगर किसी पाठक को युवक के बारे में कोई जानकारी हो या ये कहीं नजर आए तो तुरंत 9667578436 पर सूचना जरूर देवें।





