May 21, 2026
000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2025। एक विवाहिता के पति की गैरमौजूदगी में बड़े ससुर के बेटे जेठ ने बदनियती से उसके साथ बदसलूकी की और विवाहिता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए डंडे से सिर व हाथ पर वार किए। विवाहिता घायल हो गई व शोर सुनकर उसकी सास व अन्य जने पहुंचे तो उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। विवाहिता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर आरोपी जेठ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि ठुकरियासर निवासी विवाहिता ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे आरोपी बड़े ससुर का लड़का जेठ नाजायज रूप से उसके घर में घुसा। आरोपी ने बदनियती से हाथ पकड़ कर गला दबाया व जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने बदसलूकी करते हुए विवाहिता के कपड़े फाड़ दिए और विरोध करने पर मारपीट करनी शुरू कर दी। उसके सिर व हाथों पर चोटें आई है, परिवादिया के शोर मचाने पर सास व अन्य जने दौड़कर आए तो आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता मौके पर बेहोश हो गई तो परिजनों ने उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को दी गई है।