May 21, 2026
000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव लिखमीसर उतरादा में 37 वर्षीय युवक ने शनिवार सुबह खुद को फांसी लगा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार लिखमीसर उतरादा निवासी नानूराम पुत्र भानीराम शनिवार सुबह 5 बजे उठ कर नित्यक्रिया के लिए गया था। काफी देर लौट के नही आने ले परिजनों ने ढूंढा तो खेत मे खेजड़ी पर उसका शरीर झूलते हुए मिला। इस पर परिजन उसे लेकर श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई हीराराम ने मर्ग रिपोर्ट दी है। मौके पर सेरूणा पुलिस से हेडकांस्टेबल आडवदान पहुंचे है एवं पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।