






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2025। पुलिस ने नशीली टेबलेट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि जनवरी माह में सेरूणा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोडेरा निवासी हड़माना राम को नशे में प्रयोग होने वाली 70 टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया था। स्वामी ने बताया कि इस मामले की जांच करते हुए एक और आरोपी रफीक उर्फ आयुष पुत्र सफीक ढाडी निवासी बाडेला को गिरफ्तार किया गया है। हड़मानाराम ने नशे की टेबलेट रफीक से खरीदना बताया, इस पर आरोपी रफीक को बुधवार को न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



