






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मई 2025। हमारा मिशन सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की स्थापना करना है। गांव-गांव तक भीम आर्मी की वैचारिक पहुंच ज़रूरी है, जिससे बहुजन समाज जागरूक और संगठित हो सके। ये बात शनिवार को भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव व आजाद समाज पार्टी बीकानेर के संभाग प्रभारी सुनील भारतीय ने कही, भारतीय अपने कार्यकाल में पहली बार श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे तो संगठन के सदस्यों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। आर्मी के तहसील अध्यक्ष संदीप जयपाल की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में प्रखर प्रवक्ता सुनील ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका मनोबल बढाया। जयपाल ने बताया कि भीम आर्मी जमीनी स्तर पर जुड़ा संगठन है जो गरीब, दलित, किसान व मजदूर के हक में संघर्ष कर रहा है। सरदारशहर रोड स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में सुनील भारतीय सहित युवाओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी। सदस्यों ने संगठनात्मक दिशा व सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत संवाद किया। कार्यक्रम में प्रकाश गांधी, राधे आजाद (आजाद समाज पार्टी विधानसभा आईटी सेल प्रभारी), विनोद मेघवाल, अयाज़ हिंदुस्तानी, रामावतार नायक, ओमप्रकाश मेघवाल बिग्गा आदि युवा मौजूद रहें।




