May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-05-26 at 21.29.21 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2025। नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने और सनातन धर्म के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर 21 फीट की 1001 किलो वजनी अष्टधातु निर्मित हनुमान गदा का ग्रामीण अंचल में लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। बच्चों ने हनुमान जी का वेश धरा और जयकारे लगाते हुए गांव की गलियों में रथयात्रा के साथ साथ घुमे। इस दौरान मंदिरों में महिलाओं ने भजन कीर्तन के आयोजन किए। रथयात्रा सोमवार को गांव जालबसर, उदरासर, ठुकरियासर, तोलियासर, जैतासर पहुंची। बता देवें गदा भ्रमण यात्रा मंगलवार, 27 मई 2025 को सुबह 7 बजे गांव सातलेरा, जैसलसर से होते हुए शाम 4.30 बजे श्रीडूंगरगढ़ में घूमचक्कर चौराहे पर पहुंचेगी। गदा मुख्य बाजार में 5.15 बजे मुख्य बाजार में 6 बजे गांधी पार्क, 6.30 बजे काला मतवाला, रानी बाजार, 6.45 बजे घासमंडी, 7.15 बजे गौरव पथ रोड, 8 बजे शिव जी मंदिर झंवर बस स्टैंड पहुंचेगी। वहीं पीली टंकी के सामने गौशाला संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा गदा रथयात्रा का स्वागत किया जाएगा।

ठुकरियासर में ग्रामीणों ने दिल खोल कर किया स्वागत, दिया सहयोग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में बालाजी महाराज के भक्तों ने हनुमानजी की गदा का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने हनुमान जी का पुजन किया व सामूहिक हनुमान चालिसा का पाठ किया। सरस सेना अध्यक्ष हनुमान सिंह गोदारा व मीडिया प्रभारी सम्पत सारस्वत ठाकुरजी मन्दिर पुजारी बुलाकिदास स्वामी, भागीरथ प्रसाद, लालसिंह, छगनसिंह, मंगेजसिंह, इन्दरचन्द सारस्वा, हनुमान सारस्वत मौजूद रहें। सभी ग्रामीणों ने दिल खोल कर सहयोग किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवो में रथयात्रा का अभिनंदन किया ग्रामीणों ने, भजन कीर्तन का आयोजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने सजाई झांकिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में ग्रामीणों ने रथयात्रा का किया भव्य स्वागत, हनुमान मंदिर निर्माण के लिए दिया सहयोग।