May 20, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2025। शुक्रवार दोपहर बाद करीब 4.30 बजे तेज हवाओं के साथ तेज बरसात आई। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के अनुसार अंचल में तेज बरसात हुई है। मंडी में खुले में रखें अनाज भीग गया व व्यापारियों ने तुरंत दौड़ भाग कर अनाज को ढका। तेज हवा के कारण मंडी में बने टीन शेड में भी बरसात का पानी आ गया व यहां रखा अनाज भी फुहारों की चपेट में आया। मुख्य बाजार में पुराने पीपल की शाखाएं तेज हवा में टूट कर गिरी जिससे आस पास के लोग वहां से हट गए। सरदारशहर रोड पर स्थित एक स्कूल के आगे एक पेड़ टूट कर गिरने से सड़क मार्ग अवरूद्ध हो गया। यहां पालिका टीम मौके पर पहुंची व मार्ग को सुचारू करवाया जा रहा है। मौके पर पार्षद रामसिंह जागिरदार, पालिकाकर्मी हरिश गुर्जर, धनराज पांडिया, कुलदीप व किशन वाल्मीकि, भीखाराम सुथार, श्याम जोशी भी पहुंचे। वहीं वाहन चालकों को परेशानी हुई व बाजार से घर की ओर लौट रहें लोग भी परेशान हुए है। खेतों में किसान प्रसन्न है और इससे मूंगफली बिजाई में मदद मिलने व जिन खेतों में बिजाई हो गई वहां मूंगफली उगाई में इससे लाभ मिलने की बात कही। वहीं नरमा की खेती करने वाले किसानों को तेज हवा व बरसात से खासा नुकसान होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा के पार्क में तेज अंधड़ में टूट कर गिरा पेड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में टूटी पीपल की शाखाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से बाना के बीच खेतों में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में तेज अंधड़ हुआ है शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पारीक एजेंसी के टीन शेड उखड़ गए है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड पर स्थित स्कूल के मार्ग के आगे गिरा वृक्ष, मार्ग हुआ अवरुद्ध, पहुंची पालिका टीम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंडी में भीग गया अनाज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आसमान छाए काले बादल, हुई तेज बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंडी में पेड़ो की शाखाएं हवा के साथ टूट कर गिरी।