May 22, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2025। 7 दिन-रात भीषण गर्मी सहने के बाद सोमवार को राम और राज ने जैसलसर के 80 परेशान व आहत परिवारों राहत दी है। हल्की बरसात व ठंडी हवाओं ने ग्रामीणों को बड़ी राहत दी वहीं बिजली विभाग ने आखिरकार ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति चालू कर दी है। ग्रामीणों ने कहा कि इन सात दिनों में उनके परिवारों ने रात दिन एक पल भी चैन नहीं लिया और लगातार ट्रांसफार्मर की मांग की। 80 परिवार एक ट्रांसफार्मर के लिए लड़े और आखिरकार आज ट्रांसफार्मर लगने से इन परिवारों ने अंत भला तो सब भला कहकर विभाग का आभार भी जताया। ग्रामीणों ने संघर्ष में उनकी आवाज बनकर पूरा साथ निभाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार जताया। विक्रम सिंह ने बताया कि सभी ग्रामीणों ने खूब परेशान होने के बाद आज शाम को राहत की सांस ली है। वहीं लगातार टाइम्स द्वारा उनकी आवाज बुलंद करने के लिए आभार जताया।