May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2025। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष बीकानेर शहर नियुक्त होने पर छात्र नेता हरीराम गोदारा का नेशनल हाइवे पर पुष्करणा भवन के पास संगठन की श्रीडूंगरगढ़ इकाई ने छात्र नेता जितेंद्र भादू की अगुवाई में भव्य स्वागत किया। यहां क्रेन से पुष्पवर्षा करते हुए संगठन जिंदाबाद के नारे लगाए गए। भादू ने साफा व फुलमाला पहनाकर अभिनंदन किया। छात्र नेता दौलतराम जाखड़ ने कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामनिवास कूकना का तथा छात्रनेता राम बाना सिद्ध ने पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार गोदारा का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं अतिथि रूप में समारोह में शामिल हुए कांग्रेस के युवा नेता हेतराज जाखड़ का अशोक ज्याणी, ऊपनी सरपंच श्रवण गोदारा का शंकर सायच ने, कल्याणसर पुराना सरपंच प्रतिनिधि राकेश नाईक का साफा व माला पहना कर स्वागत किया। नवनियुक्त गोदारा ने सभी का आभार जताया और संगठन के सिद्धांतों, विचारधारा और संघर्षशील परंपरा को आगे बढ़ाते हुए छात्र हितों की आवाज को हर मंच पर बुलंद करने की बात कही। इस दौरान कार्यक्रम में संगठन के अभिषेक चौधरी, शीशपाल बाना, तुलछीराम, दीनदयाल जाखड़, गोपाल चाहर, ओपी बाना, अल्ताफ, राजपाल डेलू, मुनिराम महिया, नरेंद्र गोदारा, मनोज गोदारा, रवि बारूपाल, जयप्रकाश चौधरी, दिनेश चौधरी, सुरेश बना, धर्मेंद्र सिंह, बलराम बेनीवाल, नितेश, बाबूलाल सायच, उत्तम नाई, मोहन पूनिया, गणेश चौधरी, किशन, संजय पूनिया, दिनेश सैनी, बलवंत दूत, धनराज मीणा, राहुल नाई, अनिल चौधरी, संदीप शर्मा, ओमप्रकाश स्वामी, पवन सायच, राजू सुथार, भरत शर्मा, तौफीक बहलिम सहित क्षेत्र के अनेक युवा मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भादू की अगुवाई में हुआ भव्य आयोजन, कांग्रेसी नेता पहुंचे, छात्रों ने उत्साह के साथ खूब लगाए नारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नारों के साथ की पुष्पवर्षा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोदारा ने सभी छात्र नेताओं व अतिथियों का आभार जताया।