






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2025। क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में हताहत होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रहा है। बीदासर रोड से ऊपनी व बाना के बीच एक बस सामने आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक व एक महिला को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला भी अभी बेहोश बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। युवक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो गई है। मानवीयता के आधार पर पूरी जानकारी परिजनों को मिलने के बाद प्रकाशित की जाएगी। आगे की खबर के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।




