






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2025। भारती निकेतन महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में एनसीसी सर्टिफिकेट वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। एनसीसी एएनओ नितिन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में एनसीसी का संचालन करने वाला भारती निकेतन ही एकमात्र संस्थान है। जिसमें प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी परिणामों में अव्वल रहा और बी तथा सी सर्टिफिकेट में 100% कैडेट्स ने सफलता प्राप्त की है। कार्यक्रम में संस्था के संचालक ओमप्रकाश स्वामी, डायरेक्टर श्याम सुंदर स्वामी, तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद नारायण पुरोहित, कुलदीप शर्मा ,रमेश भोजक सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहें। इस दौरान सूबेदार मेजर भंवरसिंह हवलदार, राहुल यादव तथा जरनैल सिंह का राजस्थानी साफा, फुलमाला और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। अतिथियों को समृति चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश राजपुरोहित ने किया। समारोह के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिनमें भाषण, पायलटिंग व नाट्य प्रदर्शन करते हुए विशेष प्रस्तुतियां दी गई। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।




