






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितम्बर 2025। विभिन्न मामलों में न्यायालयों से जमानत प्राप्त करने के बाद गायब हुए अपराधियों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ पुलिस का विशेष अभियान जारी है। इस अभियान के तहत सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने पांचवें दिन पांचवे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी जैसलसर निवासी चुनाराम पुत्र रेंवतराम जाट के खिलाफ वर्ष 2020 में चैक अनादरण का मामला था एवं इस मामले में आरोपी पिछले चार वर्षों से फरार था। आरोपी को न्यायलय द्वारा स्थाई वांरटी घोषित किया हुआ था व आरोपी को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के हैडकांस्टेबल भगवानाराम, कांस्टेबल पुनीत कुमार, कांस्टैबल अभिषेक मीणा ने गांव गोगासर से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को मंगलवार को न्यायलय में पेश किया जाएगा। विदित रहे कि पिछले चार दिनों में पहले ही चार स्थाई वांरटी पकड़े जा चुके है एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए यह अभियान जारी रखा जाएगा।





