May 22, 2026
WhatsApp Image 2025-09-06 at 22.24.04

कालू बास में कोडमदेसर व रिंगत मल भैरव का किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास में तेरापंथ सेवा केंद्र के निकट स्थित कोडमदेसर व रिंगतमल भैरव थान पर विधि विधान से पूजन किया गया। यहां मंदिर की साफ सफाई कर सजाया गया व पुजारी प्रवीण सेवग ने विशेष ज्योत आरती संपन्न की। पूजन में लाला झंवर, अशोक झाबक, घनश्याम व्यास, अशोक बैद, आर्य झाबक, नन्दु नाई, पवन लुहार, मीत झाबक, हरिप्रसाद झंवर, हेमराज झाबक सहित अनेक महिला श्रद्धालु भी शामिल हुई। पूजन के बाद मंदिर जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया। इसके लिए संयोजक लालजी झंवर व अशोक बैद को बनाया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से किया भैरव पूजन, मंदिर के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया।

भंडारे के साथ समापन हुआ पांच दिवसीय मेले का।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर भोमिया जी दादोसा महाराज का पांच दिवसीय मेला शनिवार को भंडारे के साथ पूर्ण हुआ। मेले के दौरान सूडसर, टेऊ से पैदल यात्री संघ एवं गांव दुलचासर, सूडसर, सांवतसर सहित कई गांवों से श्रृद्धालू पहुंचें। शनिवार को बन्नेसिंह पडिहार परिवार द्वारा सवामणी भंडारा एवं महाप्रसाद का भोग लगाया गया व इससे पहले शुक्रवार रात्रि को जागरण आयोजित किया गया। जिसमें हरी राणा गुडा, मांगीलाल जाखासर आदि कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। जागरण के दौरान मध्य रात्रि को गांव के कल्याण की कामना के साथ गाय के कच्चे दुध की कार पूरे गांव की बाहरी सीमा पर लगाई गई। युवाओं ने व्यवस्थाएं संभाली एवं मेला कमेटी द्वारा सम्मान किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भोमियाजी मंदिर में पंचदिवसीय मेला धूमधाम से हुआ संपन्न।

नरपतसिंह ने पौधे लगाए, बनवाई पक्षीशाला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर की भैरव नंदीशाला की खेतेश्वर वाटिका में नरपत सिंह राजपुरोहित ने 51 पेड़ लगाए और यहां एक पक्षीशाला का टावर बनवाया है। समिति के राजाराम राजपुरोहित ने बताया कि खेतेश्वर वाटिका में 2016 से प्रकृति संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। जिसमें पक्षियों व पौधों के लिए विशेष प्रयास किए जा रहें है। इसी के तहत गांव में नरपतसिंह ने 6 फीट ऊंचे 51 पेड़ लगवाए और 400 पक्षियों के रहने के लिए टॉवर का निर्माण करवाया है। समिति के सभी सदस्यों ने दानदाता का आभार जताया। इस अवसर पर मालसिंह, सीताराम, भरतसिंह, राजू प्रजापत, गणेशसिंह ने अपनी सेवाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेतेश्वर वाटिका में लगाए पौधे, एक बनवाया पक्षियों के लिए टॉवर, समिति ने जताया आभार।

दुसारणा से डाक ध्वजा 6.30 में घंटे में पहुंची 105 किलोमीटर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार की शाम 7.30 बजे दुसारणा से सालासर बालाजी के दर्शनार्थ श्रद्धालु डाक ध्वजा लेकर रवाना हुए। युवा श्रद्धालुओं ने 105 किलोमीटर की यात्रा मात्र 6.30 घंटे में पूर्ण कर ली। रात 2 बजे श्रद्धालु सालासर मंदिर पहुंच गए। सुबह मंदिर खुलते ही सुबह पांच बजे इन्होंने बाबा के दर्शन किए और गांव लौट आए। ग्रामीणों ने युवाओं का स्वागत किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार शाम 7.30 बजे रवाना हुई डाक ध्वजा लेकर दौड़ते हुए युवा श्रद्धालु रात 2.30 बजे मंदिर पहुंचे।

अन्नंत चतुर्दशी पर गौशाला में की गौसेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को अन्नंत चतुर्दशी पर गांव दुलचासर की श्रीगोपाल गौशाला में हंसासर के देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने गौवंश के लिए सेवा सहयोग दिया। समिति के सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि दानदाता ने खल व मूंग चूरी का भंडारा गौवंश को भोग लगाया वहीं चुन्नीलाल महिया ने सवा मण गेहूं का दलिया गौमाता के लिए दिया। समिति सदस्यों ने दानदाताओं का सहयोग के लिए आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर की श्रीगोपाल गौशाला में मूंग चूरी व खल का भंडारा किया गौवंश के लिए।

चिड़पड़नाथ बगीची में होगा चंद्र ग्रहण पर भजन कीर्तन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भोले की फौज करेगी मौज संगठन द्वारा चिड़पड़नाथजी की बगीची में रविवार रात 9.30 बजे से भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। चंद्र ग्रहण के दौरान आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य कलाकार हनुमान कुदाल एवं पार्टी, नारायण कलाणी, तोलाराम सुथार(कालू) भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि ग्रहण काल नाम जप का अत्यधिक महत्व है और इस आयोजन के माध्यम से नाम जप के लिए अनेक श्रद्धालु शामिल होंगे।

गांव समंदसर से रवाना होगा कालू के लिए पैदल यात्री संघ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव समंदसर से कालू माता के लिए याराना पैदल यात्रि संघ आगामी 22 सितम्बर को रवाना होगा। संघ से जुडे रणजीत ने बताया कि पहले नवरात्रा को संघ गांव के माताजी मंदिर से दर्शन कर रवाना होगा एवं यह संघ की पहली फेरी होगी।

मोमासर में तेजा मंदिर में संपन्न हुआ जागरण, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर के तेजाजी मंदिर प्रांगण में श्रीतेजाजी महाराज का तृतीय विशाल जागरण शुक्रवार रात संपन्न हुआ। कमेटी के अध्यक्ष बनवारी घिन्टाला ने बताया की 2022 में तेजाजी महाराज की मूर्ति स्थापना हुई और प्रतिवर्ष भव्य जागरण का आयोजन किया जाता है। जागरण में भजन कलाकार राधेश्याम भाट एंड पार्टी उदयपुर ने भजनों की सुदंर प्रस्तुतियां दी। राजन एंड पार्टी जयपुर की नृत्य कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। जागरण में मोमासर सहित आसपास के गांवो से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजनों पर झूमते हुए भक्तों ने जयकारे लगाए। जागरण में कांग्रेस प्रदेश महासचिव रामनिवास कुकणा, रामलाल जांगू, तेजा कमेटी के अध्यक्ष बनवारीलाल घिन्टाला, उपाध्यक्ष मालाराम बांगड़वा, मंत्री अन्नाराम भामू, कोषाध्यक्ष गोपालराम गोदारा, सचिव अमराराम सिंवल, पूर्व अध्यक्ष देवाराम सारण, कालूराम, मनवीर, लूणाराम, रुपाराम, पुन्नाराम, खेमाराम सहित बड़ी संख्या में कमेटी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में आयोजित तेजा जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भजनों का आनंद।