May 22, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2025। शहर में वीआईपी फीडर सहित ओल्ड सिटी, न्यू सिटी, बिग्गा फीडर व स्टेशन फीडर के लोग सुबह से बुरी तरह से परेशान हो रहें है। तहसील परिसर में अनेक लोग अपने विभिन्न कार्य लेकर खड़े है और बिजली का इंतजार कर रहें है। अनेक घरों में पानी खत्म होने से लोग पानी के लिए बिजली का इंतजार कर रहें है। लोग एक दूसरे को फोन कर बिजली के बारे में पूछताछ कर रहें है। वहीं बता देवें बीदासर रोड पर स्थित 33 जीएसएस पर जला हुआ पॉवर ट्रांसफार्मर रखवाने की प्रक्रिया आज सुबह से विभाग के कार्मिकों द्वारा की जा रही है। वहीं सिटी जेईएन अमित शर्मा ने बताया कि 7 सितंबर को पॉवर ट्रांसफार्मर जल गया था। उसके स्थान पर दूसरा पॉवर ट्रांसफार्मर रखवाने का कार्य किया जा रहा है। कल शाम को ये कार्य होने वाला था परंतु यहां क्रेन धंसने से काम रूक गया। जिसे आज सुबह इंमरजेंसी शटडाउन लेकर पूरा किया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि विभागीय कार्मिक लगे हुए है और जल्दी सप्लाई सुचारू करने के प्रयास किए जा रहें है। परंतु फिर भी अभी एक- दो घंटे और लगने की संभावना है।