May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसम्बर 2020। गांव मोमासर में जिला परिषद वार्ड 26 की विजेता भाजपा की रजनी देवी तथा पंचायत समिति की वार्ड 15 की विजेता भाजपा की संतोष देवी की जीत का जश्न आज गांव के भोमियाजी मंदिर में मनाया गया और कार्यकर्ता जम कर झूमे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भाजपा व मोदी के नारे लगाएं और विजयी सदस्यों का स्वागत किया। बता देवें रजनी देवी के पति सुभाष कमलिया भी पूर्व में जिला परिषद सदस्य रह चुके है। गांव मोमासर में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था और निर्दलीय को समर्थन दिया वहीं वर्तमान सरपंच ने भी निर्दलीय को मैदान में उतारा था ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता इसे अपने सम्मान की जीत बता रहें है। चुनाव से पहले यहां भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के बयान का सरपंच जुगराज संचेती ने विरोध करते हुए फेसबुक लाइव आकर जवाब भी दिया था। इस सीट के चुनाव में काफी रोचकता रही और अंतिम समय तक हार जीत का अंदाजा विश्लेषक नहीं लगा पा रहें थे। गांव के भोमियाजी मंदिर में आयोजित सभा में संतोष देवी के पति बनवारीलाल व सुभाष कमलिया ने इसे कार्यकर्ताओं की जीत बताई व समान भाव से कार्य करने की बात कही। सभा की अध्यक्षता गुमानमल सेठिया ने की और सभा में विजयी सदस्यों का सम्मान किया गया। पूर्व सरंपच जेठाराम भामूं, मोमासर मंडल उपाध्यक्ष लुणाराम नाई ने सभा को सम्बोधित किया। मंदिर से निकल कर गौशाला तक विजयी जुलुस निकाला गया और नवनिर्वाचित सदस्यों ने गाय का पूजन कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में जितेन्द्र सैनी, हीराराम नायक, सोहनराम मेघवाल, हरचंद ढबास, श्रवण सारस्वत, श्रीडूंगरगढ़ भाजपा IT सेल सहप्रभारी पवन कुमार सैनी मोमासर मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष बजरंग लाल प्रजापत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया|

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भोमियाजी मंदिर में आम सभा का आयोजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेता सदस्यों ने गोपूजन किया व गाय का आशीर्वाद लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में विजेता सदस्यों का सम्मान किया गया।