May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-09-19 at 19.46.45 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2025। आगामी 25 सितंबर पीएम नरेंद्र मोदी प्रदेश के बांसवाड़ा से पांच राज्यों को 1.21 लाख करोड़ की सौगातें देंगे। समारोह में बीकानेर-दिल्ली केंट वंदे भारत एक्सप्रेस व जोधपुर दिल्ली केंट वंदे भारत एक्सप्रेस, उदयपुर सिटी चंडीगढ़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। वहीं बीकानेर जिले को वंदे भारत मिलने से लोग उत्साहित है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ वासियों को इस ट्रेन के नहीं रूकने से निराशा हाथ लगी है। ट्रेन का आधिकारिक शिड्यूल जारी हो गया है, और इसमें श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया गया है। बता देवें स्थानीय नेता सांसद व केंद्र में कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से लगातार ट्रेन को यहां ठहराव देने की मांग कर रहें थे। ये ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी और बीकानेर से रवाना होने के बाद दिल्ली से पहले रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़ व गुड़गांव रूकेगी। बता देवें स्थानीय नागरिकों का दावा था कि रतनगढ़ व चूरू की दूरी कम होने के कारण ट्रेन को श्रीडूंगरगढ़ में ठहराव देना न्यायसंगत होगा। यहां से दिल्ली सहित आस पास के राज्यों में रहने वाले प्रवासियों को भी इससे निराशा मिली है। वहीं बता देवें चूरू जिला क्षेत्र में ये ट्रेन चार रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लुहारू स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। बीकानेर से रवाना होने के बाद वंदे भारत सीधे 150 किलोमीटर की दूरी पर रतनगढ़ में ही रूकेगी। आप भी देखें वंदे भारत का शिड्यूल।