






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2025। रविवार को क्षेत्र में रतनगढ़ मोमासर लाइन की बिजली आपूर्ति बाधित होगी। विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मोमासर 132 व मोमासर रतनगढ़ लाइन पर त्रैमासिक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इससे कल सुबह 8 बजे से 12 बजे तक इससे आपूर्ति बंद रहेगी। 33 केवी फीडर मोमासर, गुआना जोहड़, थामड़ा, लिखमादेसर, धीरदेसर चोटियान, भादासर, आडसर व सत्तासर बन्द रहेंगे। इन फीडरों से होने वाली घरेलू व कृषि कनेक्शनों पर आपूर्ति बाधित रहेगी। ये खबर पढ़ने के बाद इन गांवो के ग्रामीणों व किसानों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे किसी प्रकार की असुविधा से बच सकें।




