






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2025। जमीनों की बढ़ती कीमतें पारिवारिक रिश्तों में बढ़ती दुरियों का कारण बन रही है। घर परिवार से रिश्ते अब कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाते नजर आने लगे है। क्षेत्र में लगातार भूमि विवाद बढ़ रहें है। आड़सर बास निवासी सांवरमल सुथार पुत्र भूराराम सुथार ने अपने भाई भतीजों के खिलाफ फर्जी वसीयतनामा बनाने और उसके हिस्से की जमीन हड़प लेने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि इसी मोहल्ले में रहने वाले उसके भाई रामेश्वरलाल, महेंद्र, भतीजा रोहित पुत्र रामेश्वरलाल तथा माणकचंद पुत्र पांचीलाल ओसवाल ने उसके हिस्से की जमीन हड़पने के लिए फर्जी वसीयतनामा बनाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दी है।




