






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2025। 6 सितंबर 2025 को टीएम प्लाजा में गिरी एक सोने की अंगूठी आज करीब एक माह बाद अपने सही मालिक तक पहुंच गई है। मालिक व उसके परिवार ने अंगूठी लौटाने में माध्यम बने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का गद्गद भाव से आभार जताया। आड़सर बास निवासी सुदंरलाल नाई के यहां गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होने छापर निवासी उनके फुंफाजी कोजूराम नाई 6 सितंबर 2025 को श्रीडूंगरगढ़ आए। बुजुर्ग कोजूराम को ससुराल में सोने की अंगूठी पहनाई गई। वे ससुराल के घर से रवाना होकर टीएम प्लाजा में स्थित पंतजलि स्टोर पर कुछ दवाइयां लेने पहुंचे। यहां से दवाइयां लेने के बाद वे बस पकड़ कर अपने घर छापर चले गए। छापर पहुंचने के बाद उन्हें ज्ञात हुआ की उनके हाथ से अंगूठी कहीं गिर गई। फुंफा व भुआ ने इस बात का जिक्र अपने पीहर में नहीं किया। भतीजे नंदलाल ने बताया कि दो दिन पहले भुआ की बेटी से बात होने पर उन्हें अंगूठी गिर जाने की बात बताई। नंदलाल ने बताया कि उन्होंने अंगूठी समंदसर के रामप्रताप को मिलने की खबर 9 सितंबर को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के खोया पाया में पढ़ी थी। नंदलाल ने खबर को पुन: खोजा और रामप्रताप के नबंर पर संपर्क किया। रामप्रताप ने अंगूठी की जानकारी दी और कोजूराम व नंदलाल शनिवार सुबह टीएम प्लाजा में स्थित पुरोषत्तम सोनी की दुकान पर पहुंचे। पुरोषत्तम ने अंगूठी मालिक की पूरी तस्दीक उसके वजन, डिजायन व खरीद करने वाले सुनार से करने के बाद अंगूठी कोजूराम को लौटा दी। बुजुर्ग कोजूराम व युवा नंदलाल ने रामप्रताप, पुरोषत्तम व श्रीडूगरगढ़ टाइम्स का आभार जताया। नंदलाल ने कहा कि क्षेत्र के प्राय: हर एक फोन में टाइम्स पढ़ा जा रहा है और भी वे टाइम्स की हर खबर के पाठक है। उन्होंने कहा कि आज टाइम्स की सहायता से उन्हें अंगूठी मिल पाई है। कोजूराम ने कहा कि हमें उम्मीद ही नहीं थी, कि अंगूठी मिल सकेगी, परंतु आज भी भले लोग नेकी और मानवीयता के कार्य करते है, जिससे समाज में मानवता कायम है।




