






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2025। कल 16 अक्टूबर 2025, गुरूवार को अंचल में करीब आधा दर्जन 33 केवी फीडर पर चार घंटे शटडाउन रहेगा। जिससे कई गांवो की बिजली आपूर्ति बाधित होगी। बिजली विभाग के एईएन राजूराम मीणा ने बताया कि 132 केवी जीएसएस कितासर पर लाइन से संबंधित सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा। जिसके चलते 33केवी कितासर, कुंतासर, बिग्गाजी, धीरदेसर चोटियान व अमृतवासी फीडर की आपूर्ति गुरूवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रभावित होगी। इन फीडरों से जुडे सभी घरेलू व कृषि कनेक्शनों पर कटौती होगी। ये खबर पढ़ने के बाद पाठकगण इन गांवो के किसानों व ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे सभी कटौती से होने वाली किसी परेशानी से बच सकें।




