






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2025। क्षेत्र के गांव सेरूणा में बेकाबू हुए डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावी प्रयास किए जा रहें है। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी की देखरेख में गांव में डेंगू रोकथाम के लिए विभिन्न गतिविधियों अंजाम दी जा रही है। सोनी ने बताया बीती रात गांव में सरपंच के सहयोग से फोगिंग शुरू करवा दी गई। आज शाम पांच बजे से पुन: टीम कार्य करेगी। सेरूणा पीएचसी प्रभारी डॉ खुशबू चौधरी भी मौजूद रही। चौधरी ने बताया कि हाइवे के किनारे स्थित दोनों ओर फोगिंग का काम पूरा किया गया। गांव के युवा सीताराम गोदारा, ईसरनाथ सिद्ध, मोतीसिंह, भागूनाथ, उपसरपंच मनसुख गोदारा, आरएलपी के शिवधन, नारायण मेघवाल, पृथ्वीसिंह, शिवलाल मेघवाल, अंजन मिस्त्री, नेतराम साई, रामचंद्र गोदारा, लीलाधर कूकणा ने विभागीय कार्रवाई की सराहना करते हुए अधिकारियों का आभार जताया है।





