






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2025। बीदासर रोड पर नवनिर्मित तेजा मंदिर में तेजाजी महाराज की मूर्ति स्थापना आगामी 23 अप्रैल 2026 को किया जाना तय किया गया है। ये निर्णय तेजा मंदिर प्रांगण में रविवार को आयोजित वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से सदस्यों द्वारा लिया गया। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए मूर्ति स्थापना समारोह पूर्वक करवाए जाने की बात कही। गोदारा ने उपस्थित जनों से हर गांव में मृत्युभोज के आयोजन बंद करवाने के लिए प्रयास करने की बात कही। इस दौरान वक्ताओं द्वारा समारोह की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू, रिड़ी सरंपच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ व सोहन गोदारा ने भी विचार व्यक्त किए। सभी ने एक स्वर में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ खड़े होने की बात कही। इससे पहले सभी सदस्यों ने किसान नेता कुभांराम आर्य की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। आर्य की मूर्ति पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए उनके कार्यों को याद किया गया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान वक्ताओं ने किया। इस दौरान आयोजित बैठक में पूनमचंद नैण, रामलाल हरडू, रामचंद्र, लेखराम गोदारा, भागीरथ प्रसाद, सुशील शेरडिया, मूलाराम थोरी, लक्ष्मण जाखड़, सुभाष पूनिया, नानूराम, तुलसीराम गोदारा, कानाराम, सोहनलाल, लालूराम भादू, कोडाराम भादू, तोलाराम सियाग, मोहनलाल कुलड़िया, श्रवण कुमार भांभू, सोहनलाल, रामनारायण गोदारा, चेतनराम जाखड़, प्रभुराम बाना, रामाराम जाखड़, रामचंद्र, मोटाराम चोटिया, श्रवण राम, संतोष कुमार गोदारा, हीराराम बाना, बजरंग लाल, देवनारायण, चुन्नीलाल, भगवान राम, कुंदन लाल कड़वासरा, बहादुर लाल सारण, डूंगरराम गोदारा, मोडाराम तर्ड, गंगाराम, गोपालराम पोटलिया, भंवरलाल जाखड़, नारायणराम गोदारा, हरलाल भांभू, गोवर्धन खिलेरी, भंवरलाल बाना, पुरखाराम, ओमप्रकाश, रामेश्वर खिलेरी, हरीराम ज्याणी, रामप्रताप गोदारा, रामेश्वरलाल, सुरजाराम खिलेरी, रामकुमार डोटासरा, किशनलाल सियाग, रेवंतराम चौधरी, मगाराम, रामलाल, मुखराम सारण, मनोज गिरी, मूलाराम गोदारा, दुलाराम ज्याणी, गोपालराम गोदारा, कुंभाराम गोदारा, केसाराम कड़वासरा, मुन्नीराम बाना, पन्नालाल, चांदराम चाहर, गोपाल चाहर, प्रभुराम बाना, सहीराम आर्य, शंकरलाल, सहीराम, हनुमान राम, जैसाराम कुलड़िया, भंवरलाल बाना, सुलतानाराम डूडी, ओमप्रकाश बाना, सत्यनारायण बेरड, मोडाराम गोदारा, मूलचंद, सुभाष गोदारा, भेराराम लुखा, रेखाराम लुखा, धर्मपाल, कुंभाराम जाखड़, श्यामलाल पोटलिया, राजन मूंड, कानाराम चाहर, प्रेम कुमार भादू, गोपालराम गोदारा, धर्मपाल, प्रेमकुमार, मांगीलाल बाना, हंसराज गोदारा, हरलाल बाना, गोपाल खिलेरी, भगवानाराम महिया, चुनीलाल टाडा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।







