May 21, 2026
0000000000000_

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवंबर 2025। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के प्रोग्रामर के साथ पंचायत समिति के सभागार में ई मित्र संचालकों में सफल वार्ता हुई। तीन दिन बाद क्षेत्र के ई मित्र खुल गए है। विभाग की ओर से समझाईश के बाद ई मित्र संचालकों ने केवल टोकन भेजना स्वीकार करते हुए सहमति बनाई है। ई-मित्र संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष सहीराम मेघवाल व सचिव जितेन्द्र गोदारा ने बताया कि विभाग की ओर से हरिकृष्ण कड़वासरा ने ई-मित्र संचालकों से फर्जीवाड़े में जो भी दोषी है उसकी जांच में सहयोग की बात कही। जिससे विभागीय जांच पूरी की जा सके। विभाग ने केवल जांच के लिए दस्तावेज मांगे गए है। इस पर सहमति बन गयी और ई मित्र संचालकों ने दुकानें खोल ली है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ई मित्र संचालकों ने खोली दुकानें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समझाइश के बाद बनी सहमति।