May 21, 2026
370148042_689041386616008_687116649849482737_n

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवंबर 2025। बीदासर रोड पर आवागमन के लिए रेल फाटक कल बंद होगा। रेल विभाग द्वारा कल जरूरी रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इस रास्ते पर आने जाने वाले वाहनों को इससे खासी परेशानी होगी। श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन यार्ड में सुगम रेल संचालन हेतु अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते फाटक संख्या सी 244 आवागमन के लिए बंद रहेगा। यह फाटक 4 नवंबर की रात 9 बजे से 5 नवंबर की सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन ने फाटक से गुजरने वाले वाहनों व ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि यह कार्य रेल संचालन की सुरक्षा और सुगमता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।