May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसम्बर 2020। गांव उदरासर में दो-दिवसीय डे-नाइट शूटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसके उद्घाटन मैच में उदरासर ए ने लोडेरा की टीम को हराया। प्रतियोगिता में कुल 21 टीमों ने भाग लिया है तथा प्रतियोगिता का उद्धघाटन पूर्व सरपंच लेखराम गोदारा ने किया। गोदारा ने फीता काटते हुए खिलाड़ियो से खेल की भावना से खेलने का आग्रह किया व युवाओं से खेल को शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जीवन में नित्य अपनाने की बात कही। प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता भंवरलाल सारस्वत, मनोज गोदारा ने बताया कि बुधवार को प्रतियोगिता का समापन होगा व विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में शूटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सरपंच लेखराम गोदारा ने किया।