






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2026। आज अचंल में होली के त्योहार की रामा श्यामा का दौर चल रहा है और बड़ी संख्या में लोग रंग खेल रहें है। वहीं एक परिवार के रंग में भंग पड़ गए है और हाइवे पर दुर्घटना का घर का चिराग अकाल मौत का शिकार हो गया है। गांव बिग्गा के पास एक ट्रक व पिकअप की आमने सामने टक्कर हुई है। टक्कर के बाद गंभीर घायल पिकअप चालक की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गयी है।
ट्रक और डाक पार्सल पिकअप दोनों क्षतिग्रस्त हो गए है और डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एम्बुलेंस ने मौके पर पहुंच कर घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया है। मृतक जयपुर निवासी है और डाक पार्सल पिकअप लेकर बीकानेर की ओर जा रहा था। पुलिस को सूचना दे दी गयी है वहीं मृतक 21 वर्षीय कानाराम पुत्र धन्नाराम के परिजनों को सूचना अब दी जाएगी।






