August 30, 2026
WhatsApp Image 2026-08-30 at 19.22.45

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2026। धीरदेसर पुरोहितान में घरेलू पेयजल सप्लाई गत 15 दिन से ठप्प होने की समस्या को लेकर ग्रामीण 30 घंटो से धरने पर बैठे थे। रविवार को ग्राम पंचायत सुरजनसर के प्रशासक ओमप्रकाश सारस्वत की मध्यस्थता से ग्रामीणों व विभाग के बीच सहमति बनी व बूस्टर लगाकर सप्लाई शुरू करवाई गई। शर्मा ने विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताते हुए बताया कि ग्रामीणों के मांग पर विधायक से संपर्क किया गया व विधायक ने नए बूस्टर का आश्वासन देते हुए विभागीय अधिकारी को पत्र लिखा दिया है। शीघ्र ही गांव में नया बूस्टर लगवा दिया जाएगा। शर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा करते हुए पेयजल सप्लाई को एक बार पुराने बूस्टर से शुरू करवाकर धरने को समाप्त करवाया। ग्रामीणों ने विधायक व प्रशासक का आभार जताया व दो दिन से चल रहे पेयजल आंदोलन को समाप्त किया गया। विदित रहें शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया, शनिवार सुबह धरना शुरू किया व रविवार सुबह अनशन व चक्का जाम की चेतावनी दी। ग्रामीण लगातार विभाग से नया बूस्टर लगाने की मांग पर अड़े रहें वहीं सरपंच की सक्रियता व विधायक के आश्वासन के बाद सहमति बनाते हुए धरना उठाने की घोषणा सरपंच द्वारा की गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।