






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2026। क्षेत्र के गांव तोलियासर की खेतेश्वर वाटिका में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश सेवा समिति ने गांव की 40 प्रतिभाओं का सम्मान किया। समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक और ‘A’ ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार चुग ने गांव की प्रगति के लिए इसे स्वस्थ परंपरा बताया। चुग ने प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें आगे भी निरंतर अपने अध्ययन के लिए परिश्रम करने की बात कही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व आयुक्त इंद्रसिंह राजपुरोहित, मंडल वन अधिकारी महेंद्र कुमार और एसीएफ सतपाल सिंह शामिल हुए। सभी ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समिति के प्रयासों को सराहा। अतिथियों ने विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति अपनाने, कड़ी मेहनत करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद राज सर ने किया। इस अवसर पर समिति के गणेश सिंह, किशोर सिंह, मालसिंह, भरतसिंह, मांगीलाल सिंह और एडवोकेट कमल किशोर भी मौजूद रहे। इसी के साथ, राजाराम पुरोहित ने अपने माता-पिता की स्मृति में खेतेश्वर वाटिका में ही एक महीने के नि:शुल्क एक्यूप्रेशर शिविर का शुभारंभ करवाया, जहाँ डॉ. ललित सोमानी द्वारा आमजन को उपचार दिया जा रहा है।




