May 30, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2026। शनिवार दोपहर मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज अंधड़ के बाद तेज हवाओं के साथ आई बरसात ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज धूप व गर्म हवाओं से प्रभावित जन जीवन को बरसात के बाद राहत सी मिल गई है। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। किसानों ने बरसात का स्वागत किया, वहीं शहरी नागरिक मौसम का लुफ्त उठाने अपने घरों से बाहर निकले है। शाम को हनुमान धोरा परिसर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे व बाबा के दर्शन कर यहां बने पार्कों में मौसम का आनंद लिया। यहां बच्चों के साथ पहुंचे एक परिवार ने बताया कि गर्मी के कारण पिछले कुछ दिनों से बच्चे घर से निकल नहीं पाए और शनिवार शाम को मौका मिलते ही बच्चों को घुमाने ले आए है। बड़ी संख्या में बच्चों ने झूलों का आनंद लिया और युवाओं ने सुहावने मौसम में सेल्फियां लेकर अनेक फोटो भी खींचे।